मॉडुलेशन क्या होता है ? ( What is Modulation in Hindi )
यह किसी जानकारी (Information) को लम्बी दूरी तक सिग्नल के रूप में भेजने के लिए उपयोग होता है। मॉडुलेशन डिजिटल सिग्नल को एनालॉग रूप में बदलने की प्रक्रिया है। यह मॉडम (MODEM-Modulator-Demodulator) के द्वारा संभव होता है। मॉडम एक विद्युत यंत्र है जो डिजिटल सिग्नल को एनालॉग सिग्नल में बदलकर भेजता है, तथा एनालॉग सिग्नल को डिजिटल सिग्नल में बदलकर प्राप्त करता है।
मॉडुलेशन के प्रकार Type of Modulation
मॉडुलेशन तीन प्रकार के होते हैं
- आयाम मॉडुलेशन (Amplitude Modulation)
- आवृत्ति मॉडुलेशन (Frequency Modulation)
- चरण मॉडुलेशन (Phase Modulation)
1. आयाम (Amplitude) मॉडुलेशन :
इसमें बायनरी संकेतों (0 और 1 ) के लिए दो आयाम निर्धारित किए जाते हैं | इसमें एनालॉग संकेतों के अनुसार बदला जाता है जबकि आवृत्ति और फेस नियत (fixed or Constant ) रहते हैं | टेलीविजन प्रसारण मैं चित्र संदेशों (Video Signals) का संचरण आयाम मॉडुलेशन (AM) द्वारा होता है |
2. आवृत्ति (Frequency) मॉडुलेशन :
एनालॉग संकेतों की आवृत्ति को डिजिटल संकेतों (0 और 1 ) के अनुसार बदला जाता है जबकि आयाम और फेस नियत रहते हैं | रेडियो तथा टेलीविजन में ध्वनि संकेतों (Audio Signals) के प्रसारण में आवृत्ति मॉडुलेशन (FM) का प्रयोग होता है |
3. चरण (Phase) मॉडुलेशन :
इसमें एनालॉग संकेतों के कला (Phase) को डिजिटल संकेतों के अनुसार बदला जाता है जबकि आयाम (Amplitude ) और फेस (Phase) नियत (Constant ) रहता है कंप्यूटर नेटवर्क में डाटा प्रेषण (Data Transmission ) के लिए मुख्यतः कला माड्यूलेशन (Phase Modulation) का प्रयोग किया जाता है |ला जाता है।
मोड्यूलेशन की आवश्यकता (Need of Modulation ) :-
Antenna की हाइट को कम करने के लिए - जब हम ट्रांसमिशन करते है तो हमें बहुत ज्यादा हाइट वाले antenna को कम करना पड़ता है |
आपने देखा होगा कि पहले जो वायरलेस डिवाइस होती थी जैसे:- रेडियो, टीवी, तो इनके antenna की हाइट ज्यादा होती थी परन्तु अब जो डिवाइस आती है उनके antenna की हाइट बहुत छोटी होती है |
मल्टीप्लेक्सिंग के लिए:- मल्टीप्लेक्सिंग एक समय में एक चैनल द्वारा बहुत सारें सिग्नलों के ट्रांसमिशन की प्रक्रिया है बिना मोड्यूलेशन के हम मल्टीप्लेक्सिंग नहीं कर सकते |
मैसेज सिग्नल में Noise बहुत ही अधिक होती है तो उस Noise को कम करने के लिए Modulation की आवश्यकता होती है |
सिग्नल की शक्ति को बढ़ाने के लिए |
बहुत दूरी के ट्रांसमिशन को करने के लिए |
सिग्नल की बैंडविड्थ को बढाने के लिए |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
if you have any doubts,please let me know