डेटा ट्रांसमिशन सेवा क्या होती है ? What is Data Transmission Service in Hindi
डेटा ट्रांसमिशन सेवा किसे कहते है ? What is Data Transmission Service डेटा ट्रांसमिशन सेवा Data Transmission Service डेटा को एक स्थान से दूसरे स्थान भेजने के लिए जिस सेवा का उपयोग होता है उसे डेटा ट्रांसमिशन सेवा कहते हैं। इस सेवा को देने वाले को डेटा ट्रांसमिशन सेवा प्रदाता (Data Transmission Service Provider) कहते हैं। जैसे- VSNL - विदेश संचार निगम लिमिटेड BSNL - भारत संचार निगम लिमिटेड MTNL - महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड डेटा ट्रांसमिशन सेवा निम्नलिखित हैं ( Following are the data transmission services) 1. डायल अप लाइन (Dial up line) - डायल अप लाइन टेलीफोन कनेक्शन से सम्बन्धित है जो एक सिस्टम में बहुत सारे लाइनों तथा यूजरों से जुड़ा है। इसका उपयोग टेलीफोन की तरह नम्बर डायल कर संचार स्थापित करने में किया जाता है। इसे कभी-कभी स्विच्ड लाइन भी कहा जाता है। यह पहले से विद्यमान टेलीफोन सेवा का उपयोग करता है। ब्राडबैंड तकनीक भी डायल अप कनेक्शन के द्वारा ही उपयोग होता है। 2. लीज्ड लाइन (Leased line) - लीज्ड लाइन आवाज और डेटा दूरसंचार सेवा के लिए दो स्थानों को जोड़ती है। यह एक सिर्फ, स...